मुस्लिम महिलाओं के लिए बड़ा दिन, तीन तलाक विधेयक पारित कराएगी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2018

नयी दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री विजय गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुस्लिम महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज ही लोकसभा में मुस्लिम महिलाओं संबंधी तीन तलाक विधेयक पर चर्चा होने जा रही है। केंद्र सरकार इस मुद्दे पर आम सहमति बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। प्रस्तावित कानून को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। यह प्रस्तावित कानून ‘एक बार में तीन तलाक’ को अवैध घोषित करेगा और साथ ही तीन तलाक का इस्तेमाल करने वाले शौहरों के लिए तीन साल कैद की सजा का प्रावधान भी करेगा।

यह भी पढ़ें: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बोलीं, अधिवक्ता ही है न्याय के मंदिर के पुजारी

उन्होंने कहा, ‘‘ हम विधेयक पर चर्चा करेंगे । सरकार को मजहबी मामलों में दखल नहीं देना चाहिए।’’ उन्होंने इस संबंध में संविधान के अनुच्छेद 25 का हवाला दिया जो ‘‘पेशेगत आजादी और धर्म के प्रसार की स्वतंत्रता की बात करता है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार हर धार्मिक मामले में दखल दे रही है। खड़गे ने कहा,‘‘ इसलिए हम इसे लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। हम सभी राजनीतिक दलों से इस बारे में बात करेंगे कि क्या इसे लेकर कोई समस्या है। हम देखेंगे कि क्या इसे संसदीय समिति को भेजने से कोई समाधान निकल सकता है।’’

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन