इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बुनियादी ढांचा बढ़ाने की दिशा में काम कर रही सरकार : प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को इंजीनियर दिवस के मौके पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भारत की खुशनसीबी है कि उसके पास बड़ी संख्या ऐसे में कुशल और प्रतिभाशाली इंजीनियर हैं, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इंजीनियर दिवस तत्कालीन मैसूर साम्राज्य के दीवान एम विश्वेश्वरैया की जयंती के मौके पर मनाया जाता है, जिन्हें इंजीनियरिंग क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्यों के लिए जाना जाता था।

इसे भी पढ़ें: निष्ठा की शपथ पर भारी पड़ा कांग्रेस छोड़ो अभियान, गोवा में हालत ऐसी की नहीं होगा कोई नेता प्रतिपक्ष!

उन्होंने कहा, “इंजीनियर दिवस पर हम सर एम विश्वेश्वरैया के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हैं। वह इंजीनियरों की भावी पीढ़ियों को कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करते रहें, यही कामना है।” प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम का एक अंश भी साझा किया, जिसमें वह इस विषय पर बात करते सुनाई दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली