By विजयेन्दर शर्मा | Oct 02, 2021
शिमला । राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रिज, शिमला में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा गांधी दर्शन पर एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके पश्चात, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सीटीओ चैक पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने शिमला के खादी आश्रम में भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उसके पश्चात् लिफ््ट के पास बने शिव मंदिर का दौरा कर सफाई अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर देशभक्ति गीत और भजन भी प्रस्तुत किए गए।