राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव का दौरा किया

By Prabhasakshi News Desk | Jan 01, 2025

पटना । बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव का दौरा किया और उनकी मां परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। खान, मुख्यमंत्री कुनार के साथ नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा में स्मारक उद्यान भी गए। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यहां जारी एक बयान के अनुसार, “ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मां दिवंगत परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।”

बयान के अनुसार, बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मां दिवंगत परमेश्वरी देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक जितेन्द्र कुमार एवं कौशल किशोर, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म