राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत कर सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2019

रांची। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को झामुमो-कांग्रेस-रजद गठबंधन के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत कर राज्य में नयी सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता अभिषेक प्रसाद ने इस आशय की जानकारी दी। सोरेन के 29 दिसंबर, रविवार दोपहर एक बजे यहां मोरहाबादी मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें: CAA की वजह से यदि एक भी झारखंडी उजड़ता है तो इसे लागू नहीं करेंगे: हेमंत सोरेन

झामुमो के प्रवक्ता तथा महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि हेमंत और उनके अन्य सहयोगियों का शपथग्रहण समारोह राष्ट्रीय स्तर का होगा और इसमें देश के विपक्षी दलों के तमाम शीर्ष नेताओं और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जायेगा। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सोरेन के शपथग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी में से से एक जरुर शामिल होगा। झारखंड विधानसभा चुनावों में 81 सीटों में से झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 47 सीटें मिली हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार