By Prabhasakshi News Desk | Jan 11, 2025
चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने कहा कि राज्यपाल आर एन रवि इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि राज्य विकास कर रहा है और विधानसभा में अभिभाषण नहीं देने संबंधी उनका फैसला ‘‘बचकाना’’ है। उन्होंने कहा कि रवि के राज्यपाल बनने के बाद पिछले कुछ वर्षों से राज्य विधानसभा में अजीब दृश्य देखने को मिल रहे हैं। स्टालिन ने विधानसभा में कहा, ‘‘राज्यपाल विधानसभा में आते हैं, लेकिन सदन में अभिभाषण दिए बिना लौट जाते हैं। इसीलिए मैंने कहा था कि उनकी हरकतें बचकानी हैं।’’