माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर 30 मई को होगा राज्यपाल का विशेष व्याख्यान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2020

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में 30 मई से 6 जून तक ‘हिंदी पत्रकारिता सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारम्भ 30 मई, शनिवार को अपराह्न 3:00 बजे माननीय राज्यपाल लालजी टंडन करेंगे। विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर 3:00 बजे से माननीय राज्यपाल के विशेष व्याख्यान का लाइव प्रसारण किया जाएगा। राज्यपाल महोदय ‘शिक्षा, पत्रकारिता और जीवनमूल्य’ विषय पर अपना संबोधन देंगे। 

इसे भी पढ़ें: मीडिया और आईटी पाठ्यक्रम के लिए माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रारंभ

कुलसचिव प्रो. अविनाश वाजपेयी ने बताया कि पत्रकारिता सप्ताह के अंतर्गत माननीय राज्यपाल महोदय के संबोधन के बाद अगले दिन से सात दिन तक सात महत्वपूर्ण व्याख्यान कराए जाएंगे। सभी व्याख्यान विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर प्रतिदिन 4:00 बजे से लाइव होंगे। 31 मई को ‘वेब मीडिया में उद्यमिता’ विषय पर वरिष्ठ पत्रकार श्री जयदीप कार्णिक (दिल्ली), 1 जून को ‘भरतमुनि के नाट्यशास्त्र में संचार के सूत्र’ विषय पर काठमाण्डू विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. निर्मल मणि अधिकारी (नेपाल), 2 जून को ‘सृजनात्मक लेखन’ पर प्रख्यात उपन्यासकार प्रियंका ओम (तंजानिया), 3 जून को ‘वैश्विक आतंकवाद और मीडिया’ विषय पर प्रख्यात क्राइम रिपोर्टर एवं लेखक विवेक अग्रवाल (मुंबई), 4 जून को ‘बदलती दुनिया में रेडियो’ विषय पर बीबीसी मीडिया एक्शन की पत्रकार शेफाली चतुर्वेदी, 5 जून को ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली के प्रो. सिद्धार्थ शेखर सिंह और 6 जून को ‘कोविड-19 की चुनौतियां और मीडिया’ विषय पर रिलायंस कम्युनिकेशंस के प्रेसिडेंट एवं वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय के व्याख्यान होंगे। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप