राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने श्रवण एवं दृष्टिबाधित स्कूल सुन्दरनगर का दौरा किया

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 26, 2021

सुन्दरनगर । राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज मण्डी जिला के सुन्दरनगर में श्रवण एवं दृष्टिबाधित स्कूल सुन्दरनगर का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस संस्थान में अध्ययनरत बच्चे विशेष हैं क्योंकि इनमें विशेष गुण हैं। उन्होंने कहा कि सभी का दायित्व है कि इन बच्चों को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान किए जाएं। ये बच्चे योग्य और बुद्धिमान हैं। इन बच्चों से हमें ये समझने की प्रेरणा मिलती है कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कैसे बढ़ा जा सकता है।

राज्यपाल ने अपनी ऐच्छिक निधि से संस्थान के लिए एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने संस्थान में स्मार्ट कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। विद्यार्थियों ने उनसे जानना चाहा कि आपको हिमाचल कैसा लगा तो राज्यपाल ने बताया कि मुझे हिमाचल उतना ही पसन्द है जितना की आपको और वह यहां ऐसा अनुभव करते हैं जैसे वह अपने घर गोवा में हों। उन्होंने कहा कि वह मण्डी में पहली बार आए हैं और यहां बार-बार आना चाहेंगे।

इसे भी पढ़ें: अटल टनल ने सिसु को दिए नए मायने----साहसिक व रोमांचक पर्यटन का नया डेस्टिनेशन बनेगी लाहौल घाटी

राज्यपाल ने संस्थान के आवासीय क्षेत्र का दौरा भी किया और यहां विभिन्न प्रबन्धों का जायजा लिया। अस्पताल कल्याण अनुभाग, राज्य रेडक्राॅस सोसायटी की अध्यक्ष और भारतीय रेडक्राॅस बोर्ड की सदस्य डाॅ. साधना ठाकुर ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें इन बच्चों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। इन छात्रों ने अपनी लगन और प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की भाषा का ज्ञान पाकर इनसे और बेहतर तरीके से संवाद किया जा सकता है और इसके लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग को इस बारे में कार्य करने का सुझाव दिया।

इसे भी पढ़ें: चार साल में रती भर भी विकास नहीं हुआ, 27 दिसंबर को भाजपा के काले दिन के रूप में मनाएगी कॉंग्रेस--कुलदीप सिंह राठौर

राज्यपाल के सचिव एवं अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग के निदेशक विवेक भाटिया ने राज्यपाल का स्वागत किया और संस्थान में आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विशेष छात्रों के लिए उनका आशीर्वाद एक प्रेरणा है। संस्थान की प्रधानाचार्य नीलम में राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि 1990 में स्थापित इस संस्था में वर्तमान में 111 छात्राएं अध्ययनरत हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने परिधि गृह मण्डी के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया

इससे पूर्व, सुन्दरनगर हेलीपैड में आगमन पर जिला प्रशासन ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारियों के साथ बीबीएमबी अतिथि गृह सुन्दरनगर मण्डी में विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ