पंजाब में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने की राज्यपाल की चेतावनी अस्वीकार्य : कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2023

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने की राज्यपाल की चेतावनी को गलत और अस्वीकार्य करार देते हुए रविवार को सुझाव दिया कि उन्हें और मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिल बैठकर इसका समाधान निकालना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को भगवंत मान से कोई समस्या है तो उन्हें कुछ अन्य संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करना चाहिए और मुख्य सचिव से इस संबंध में जवाब मांगना चाहिए। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर कहा, ‘‘ राष्ट्रपति शासन की सिफ़ारिश करने की चेतावनी और वह भी आपसी द्वेष के कारण, बहुत गलत और पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

पुरोहित ने मान को संविधान के अनुच्छेद-356 और भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धारा 124 के तहत यह अंतिम निर्णय लेने से पहले कार्रवाई करने की सलाह भी दी। आमतौर पर राज्यपाल द्वारा रिपोर्ट भेजे जाने के बाद अनुच्छेद-356 के लागू होने पर किसी राज्य को केंद्र के सीधे शासन के तहत लाया जाता है। आईपीसी की धारा 124 राष्ट्रपति या राज्यपाल पर हमला करने या उन्हें उनकी कानूनी शक्तियों का प्रयोग करने से गलत तरीके से रोकने से संबंधित है।

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh के Vancouver Concert में खालिस्तानियों का हंगामा, लगे भारत विरोधी नारे, सुरक्षाकर्मियों से हुई झड़प

RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ स्टार्क की मौजूदगी से मिलेगी दिल्ली कैपिटल्स को मजबूती

4 मई के बाद बदल जाएगी देश की राजनीति

Hormuz में अब यूं दिखी ईरान-रूस की दोस्ती, बस देखता ही रह गया US!