गोविंदा पर भड़कने की बात पर बोलीं Ssunita Ahuja, तलाक की अफवाहें खारिज की

By एकता | Nov 10, 2026

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ और शादीशुदा रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं। सुनीता ने गोविंदा पर उनकी आने वाली फिल्म 'रूपा' की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अफेयर के आरोप लगाए थे। बात तलाक की अर्जी तक पहुंच गई थी, लेकिन बाद में सुनीता ने अपनी अर्जी वापस ले ली थी।

अब लंबे तनाव के बाद दोनों के रिश्ते में सुधार होता दिख रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा के साथ अपनी शादी और रिश्ते पर खुलकर बात की है और अलग होने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

'वो मेरा बचपन का प्यार है', रिश्ते पर बोलीं सुनीता

गोविंदा के साथ अपने बॉन्ड पर बात करते हुए सुनीता ने कहा, "वो मेरा बचपन का प्यार है, मैं सिर्फ 15 साल की थी जब हम मिले। वो कहता है कि मैं गाली-गलौज करती हूं। यार, कौन नहीं करता? अब मैं उसके सामने फॉर्मल बनकर 'चीची-चीची' करती रहूं तो फिर मजा नहीं आता। मैं ऐसी बनावटी जिंदगी में नहीं रह सकती भाई, मुझे तो घुटन होने लगेगी। मैं तो हमेशा हंसने-खेलने वाली इंसान हूं।"

इसे भी पढ़ें: Ahaan Panday के घर दिवाली मनाती दिखीं Aneet Padda, मां डियान पांडे संग वायरल हुईं तस्वीरें

40 साल की शादी है, हमें कोई अलग नहीं कर सकता

परिवार के दोबारा साथ आने और भविष्य के सवाल पर सुनीता ने बेहद पॉजिटिव जवाब दिया। उन्होंने कहा, "हमारी 40 साल पुरानी शादी है, तो आगे क्यों नहीं चलेगी? अभी मेरा पूरा ध्यान अपने काम पर है। वैसे भी, इस दुनिया में हमें कोई अलग नहीं कर सकता। आगे की चीजें मैंने भगवान पर छोड़ रखी हैं, वो जो भी करेंगे मेरे लिए अच्छा ही करेंगे।"

इसे भी पढ़ें: थिएटर्स में फ्लॉप होने के 1 महीने के अंदर ओटीटी पर आई Ranbaali, जानिए कब और कहां देख सकेंगे

दिवाली पार्टी में पूरी फैमिली के साथ दिखे गोविंदा-सुनीता

रिश्ते में सुधार के संकेत तब और पक्के हो गए जब दोनों को हाल ही में एक साथ देखा गया। बॉलीवुड की एक दिवाली पार्टी में गोविंदा और सुनीता अपने बच्चों के साथ पहुंचे और सबने मिलकर पोज दिए। इससे पहले रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में भी गोविंदा अपनी वाइफ सुनीता को सपोर्ट करने पहुंचे थे, जहां सुनीता बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं।

प्रमुख खबरें

गांधी परिवार के हाथों पर लगा हजारों लोगों का खून, सिरसा ने 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर सोनिया गांधी को घेरा, कहा- मत बहाएं मगरमच्छ के आंसू

Kerala: Malabar Express में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Pawan Khera ने Sonia Gandhi के संस्मरण को बताया साहस का प्रतीक, KC Venugopal ने भी सराहा

Kashmir में युवाओं पर आतंकवाद विरोधी कानूनों के इस्तेमाल की समीक्षा हो: Mirwaiz