Kashmir में युवाओं पर आतंकवाद विरोधी कानूनों के इस्तेमाल की समीक्षा हो: Mirwaiz

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 10, 2026

कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने मंगलवार को केंद्र-शासित प्रदेश के अधिकारियों से अपील की कि वे युवाओं के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानूनों के इस्तेमाल के तरीके पर पुनर्विचार करें। एक बयान में मीरवाइज ने बारामूला के उन दो युवकों के मामले का उल्लेख किया, जिन्हें कड़े आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत छह साल तक जेल में रहना पड़ा। बाद में अदालत ने उनके खिलाफ पेश किए गए साक्ष्यों को अविश्वसनीय पाते हुए उन्हें बरी कर दिया।

मीरवाइज ने कहा कि यह मामला इस बात को उजागर करता है कि बिना पर्याप्त साक्ष्यों के किसी को लंबे समय तक जेल में रखने की कितनी बड़ी मानवीय कीमत चुकानी पड़ती है, खासकर तब, जब अंत में अदालत आरोपी को बरी कर देती है। मीरवाइज ने कहा, ‘‘इन दोनों युवकों ने जो साल गंवाए हैं, वे उन्हें वापस नहीं मिल सकते।’’ उन्होंने कहा कि यह मामला कश्मीरी युवाओं की गिरफ्तारी और उन्हें लंबे समय तक हिरासत में रखे जाने को लेकर व्यापक चिंताएं पैदा करता है। मीरवाइज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अधिकारियों से युवाओं के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानूनों के इस्तेमाल के तरीके पर पुनर्विचार करने और ‘‘लंबे समय से हिरासत में रखे गए हजारों युवाओं के मामलों पर फिर से विचार कर उन्हें न्याय देने’’ की अपील की।

प्रमुख खबरें

गांधी परिवार के हाथों पर लगा हजारों लोगों का खून, सिरसा ने 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर सोनिया गांधी को घेरा, कहा- मत बहाएं मगरमच्छ के आंसू

Kerala: Malabar Express में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Pawan Khera ने Sonia Gandhi के संस्मरण को बताया साहस का प्रतीक, KC Venugopal ने भी सराहा

गोविंदा पर भड़कने की बात पर बोलीं Ssunita Ahuja, तलाक की अफवाहें खारिज की