सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, शिंजो आबे और एसपी बालासुब्रमण्यम को पद्म विभूषण

By अंकित सिंह | Jan 25, 2021

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि भारत सरकार की ओर से तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस बार 7 लोगों को पद्म विभूषण दिया गया है जबकि 10 लोगों को पद्मभूषण और 102 लोगों को पद्मश्री का पुरस्कार दिया गया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, देवीलाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्मभूषण पुरस्कारों की बात करें तो असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत इस से सम्मानित किया जाएगा। जबकि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कल्बे सादिक (मरणोपरांत) को भी पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शिंजो आबे, बालासुब्रमण्यम को पद्म विभूषण, गोगोई, पासवान, महाजन को पद्म भूषण

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump