आर्थिक सर्वे पर बोली कांग्रेस, लगता है सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा की आलोचना करते हुए दावा किया कि सरकार को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि शनिवार को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह बताएं कि 45 साल की सबसे भयावह बेरोजगारी कैसे दूर होगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मोदीनोमिक्स का पहला और आखिरी अध्याय नोटबन्दी था। इसके बाद खालीनॉमिक्स जैसा शब्द लाया गया। 

इसे भी पढ़ें: Economic Survey 2020: अगले वित्त वर्ष में 6-6.50% के दायरे में होगी आर्थिक वृद्धि

उन्होंने दावा किया कि इस आर्थिक समीक्षा में आर्थिक विषमता और राजकोषीय घाटे के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। वल्लभ ने कहा कि 2024 में पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का एक बार फिर संकल्प लिया गया। लेकिन कोई रूपरेखा नहीं दी गयी। सरकार को आर्थिक समीक्षा में एक अध्याय यह रखना चाहिए था कि नोटबन्दी का असर कब तक होगा। उन्होंने कहा,  आशा करता हूँ कि वित्त मंत्री बताएंगी कि 45 साल की सबसे बड़ी बेरोजगारी कैसे दूर होगी। 

कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा ने कहा कि मोदी सरकार के व्यापक कुप्रबंधन के कारण देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। हम बहुत भारी मंदी का सामना कर रहे हैं। सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या करना है। उन्होंने कहा कि  मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए तय समयसीमा में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। मुझे उनके बुनियादी ज्ञान पर संदेह हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: आर्थिक सर्वेक्षण में भारतीयों के लिए संपदा सृजन पर दिया गया जोर: PM मोदी

गौड़ा ने दावा किया कि आर्थिक समीक्षा से लगता है कि इस सरकार को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सरकार और उद्योग जगत में विश्वास का बहुत अभाव है।  टैक्स टेररिज्म  के कारण उद्योग जगत के लोगों में भय है।

प्रमुख खबरें

Yes Milord: राहुल गांधी और लालू यादव को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते, चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आएंगे केजरीवाल? इस हफ्ते कोर्ट में क्या-क्या हुआ

T20 World Cup 2024 से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका, रोहित शर्मा हैं चोटिल

Jammu-Kashmir के बांदीपोरा में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन