केंद्र 11 जून को शुरू कर सकती है कोयेला ब्लॉक नीलामी प्रक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2020

नयी दिल्ली। केंद्र 11 जून को वाणिज्यिक खनन के तहत कोयला ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर सकता है। नीलामी में करीब 50 कोयला ब्लाक को रखा जा सकता है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सरकार 11 जून को कोयला खदानों की नीलामी के लिये निविदा आंमत्रित करने को लेकर नेटिस जारी करेगी।’’ उसने कहा कि करीब 50 कोयेला ब्लॉक नीलामी के लिये रखे जा सकते हैं। कोयला मंत्रालय का राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम के जरिये कोयला ब्लॉक की नीलामी शुरू करने का प्रस्ताव है। उसके बाद कानून और नियमों में किये गये बदलाव के संदर्भ में देश के अन्य भागों में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे ताकि नीलामी को लेकर निजी क्षेत्र के बीच एक रूचि जगायी जा सके।

सरकार ने पिछले सप्ताह राजस्व हिस्सेदारी आधार पर कोयेला के वाणिज्यिक खनन के तौर-तरीकों को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने इस आशय का फैसला किया। इससे पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज की घोषणा करते हुए कहा था कि वाणिज्यिक खनन के लिये कोयला ब्लाक की नीलामी निजी क्षेत्र को की जाएगी ताकि आयात पर निर्भरता को कम किया जा सकेऔर स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा मिले।

प्रमुख खबरें

Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने दी बधाई

बिहार में Flood mismanagement पर बड़ी कार्रवाई, सात Engineer निलंबित