केजरीवाल ने किया अखिलेश का समर्थन, CBI कार्रवाई के लिए मोदी सरकार पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के पीछे सीबीआई लगाने के लिये सोमवार को मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, अब वक्त आ गया है कि इस तानाशाह और अलोकतांत्रिक शासन को उखाड़ फेंका जाये। खबरों के अनुसार अवैध खनन के एक मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से केंद्रीय जांच ब्यूरो के पूछताछ करने की संभावना है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अपने कार्यकाल के आखिरी हफ्तों में मोदी सरकार ने बड़ी बेशर्मी से अखिलेश यादव के पीछे सीबीआई लगा दिया। यह हम सबके लिये एक चेतावनी की तरह है कि हम यह नहीं भूलें कि पिछले पांच साल के दौरान मोदी के राजनीतिक विरोधियों को क्या झेलना पडा। वक्त आ गया है कि इस तानाशाह और अलोकतांत्रिक शासन को उखाड़ फेंका जाये।’

रविवार को यादव ने कहा कि वह जांच एजेंसी का सामना करने के लिये तैयार हैं लेकिन जनता भी भाजपा को जवाब देने के लिये तैयार है। उल्लेखनीय है कि 2012-16 के दौरान हमीरपुर जिले में अवैध रेत खनन के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला, सपा विधान पार्षद रमेश कुमार मिश्रा और संजय दीक्षित (बसपा की टिकट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में असफल रहे) समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उनसे संबंधित 14 जगहों पर शनिवार को छापेमारी की। 

इसे भी पढ़ें: अवैध खनन मामले में सीबीआई जांच का सामना कर सकते हैं अखिलेश

प्राथमिकी के अनुसार यादव 2012 से 2017 के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री थे और 2012-13 के दौरान उनके पास खनन विभाग था। इससे उनकी भूमिका भी जांच के दायरे में आ गयी है। पिछले महीने आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने 2019 लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के भी विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन का हिस्सा बनने की संभावनाओं को लेकर संकेत दिया था। राय ने कहा, ‘लोकसभा चुनावों में अपनी भूमिका अदा करने के अलावा हमलोग (नरेंद्र) मोदी सरकार को हटाने के लिये अन्य को भी सहयोग करेंगे।’

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका