ट्विटर से पहले कू एप पर जानकारी साझा करेगी सरकार, 1 से 3 घंटे का होगा अंतर

By अनुराग गुप्ता | Feb 17, 2021

नयी दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और केंद्र सरकार के साथ जारी तनातनी के बीच अब कू एप को बढ़ावा देने की योजना बनाई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक तमाम केंद्रीय मंत्री और अधिकारी ट्विटर पर ट्वीट करने से पहले देसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू एप पर जानकारी साझा करेंगे। तमाम तरह की सारी घोषणाएं पहले कू एप में होंगी और उसके 1-3 घंटे बाद ट्विटर पर शेयर की जाएगी। 

केंद्र सरकार के ज्यादातर मंत्रियों और मंत्रालयों ने कू एप पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। हाल ही में मनी कंट्रोल से बातचीत में कू एप के संस्थापक ने बताया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर अभिव्यक्ति की आजादी है लेकिन यूजर्स को देश के नियमों का पालन करना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: अशिक्षित रूपन बाई ने स्कूल के लिए दी मुफ्त में जमीन, ताकि कोई इनकी तरह न रहे शिक्षा से वंचित 

गोयल के ट्वीट के बाद बढ़ी लोकप्रियता

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 9 फरवरी को कू एप को लेकर एक ट्वीट किया था जिसके बाद इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू की लोकप्रियता बढ़ गई। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं अब कू एप पर हूं। अब भारतीय माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू पर आप मेरे साथ जुड़ें। आइए कू पर हम अपने विचारों का आदान-प्रदान करें।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत