PM मोदी ने गुजरात को दी बड़ी सौगात, बोले- सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही सरकार

By अनुराग गुप्ता | Jun 10, 2022

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'गुजरात गौरव अभियान' के तहत नवसारी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि आज गुजरात गौरव अभियान में मुझे एक बात का विशेष गौरव हो रहा है। वो गौरव इस बात का हो रहा है कि मैंने इतने साल मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। लेकिन कभी भी आदिवासी क्षेत्र में इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ था। 

उन्होंने कहा कि गुजरात का गौरव बीते 2 दशकों में हुआ तेज़ विकास है, सबका विकास है और इस विकास से पैदा हुई नई आकांक्षा है। इसी गौरवशाली परंपरा को डबल इंजन की सरकार ईमानदारी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि आज मुझे 3,000 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन औए शिलान्यास करने का अवसर मिला। ये सारे प्रोजेक्ट सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड सहित दक्षिण गुजरात के करोड़ों साथियों का जीवन आसान बनाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और हर प्रकार की कनेक्टिविटी के ये प्रोजेक्ट, वो भी विशेष रूप से हमारे आदिवासी क्षेत्रों में हो। तब तो ये सुविधाएं रोजगार के अवसरों से जोड़ेंगी।

उन्होंने कहा कि 8 साल पहले आपने अनेक-अनेक आशीर्वाद देकर, बहुत सारी उम्मीदों के साथ मुझे राष्ट्र सेवा की अपनी भूमिका को विस्तार देने के लिए दिल्ली भेजा था। बीते 8 सालों में हमने विकास के सपने और आकांक्षाओं से करोड़ों नए लोगों, अनेकों नए क्षेत्रों को जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। आजादी के इस लंबे कालखंड तक जिन्होंने सबसे अधिक सरकार चलाई, उन्होंने विकास को अपनी प्राथमिकता नहीं बनाया। जिन क्षेत्र, जिन वर्गों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी वहां उन्होंने विकास किया ही नहीं, क्योंकि ये काम करने में मेहनत ज्यादा लगती है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने नक्सलवाद और उत्तरपूर्व के उग्रवाद को नियंत्रित कर देश में शांति स्थापित की 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 8 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए हमारी सरकार ने गरीब को मूलभूत सुविधाएं देने पर, गरीब के कल्याण पर सबसे ज्यादा जोर दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात की डबल इंजन की सरकार शत-प्रतिशत सशक्तिकरण के अभियान में पूरी ताकत से जुटी है। मैं भूपेंद्र भाई, सी.आर पाटिल और उनकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

प्रमुख खबरें

जेल में बंद आजम खान से मिले शिवपाल यादव, कहा- सपा सरकार बनी तो उन्हें बनाएंगे गृहमंत्री

शिखा है, जनेऊ पहनते हैं? PM ने राम के मर्म को अयोध्या में समझाया, वो क्या इंटरव्यूअर्स को समझ नहीं आया, मंदिर का नया CEO ब्राह्मण ही बनेगा?

Reacher Season 4 की प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू, रिलीज हुए पहले तीन एपिसोड

Cauvery, Mekedatu प्रोजेक्ट्स पर Karnataka में आज बंद, संगठनों ने दिया नैतिक समर्थन