राहुल ने केंद्र की नीयत पर उठाया सवाल, कहा- किसानों को 'तारीख पे तारीख' देना रणनीति है इनकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों और सरकार के बीच आठवे दौर की बातचीत के भी बेनतीजा रहने के बाद शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘तारीख पे तारीख देना’ उसकी रणनीति है। उन्होने ट्वीट किया, ‘‘नीयत साफ़ नहीं है जिनकी, तारीख़ पे तारीख़ देना स्ट्रैटेजी है उनकी!’’ गौरतलब है कि सरकार और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच तीन कृषि कानूनों को लेकर शुक्रवार को आठवें दौर की वार्ता बेनतीजा रही। सूत्रों के मुताबिक अगली बैठक 15 जनवरी को हो सकती है। तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की अपनी मांग पर अड़े किसान नेताओं ने शुक्रवार को सरकार से दो टूक कहा कि उनकी ‘‘घर वापसी’’ तभी होगी जब वह इन कानूनों को वापस लेगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Lakshmi Yojana: CM Rekha Gupta ने बांटे Approval Letters, Women Empowerment और CBDC मॉडल का विस्तृत विश्लेषण

UP Elections से पहले SP का बड़ा दांव, Dimple Yadav ने किया स्त्री सम्मान का ऐलान: हर साल देंगे 40 हजार

Gen Alpha छात्र सड़कों पर उतरे, जर्जर School Infrastructure के खिलाफ शुरू किया आंदोलन

Adani Energy को Maharashtra में मिला 4,700 करोड़ का Transmission Project, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगा दबदबा