Bihar Election Issues: पलायन के मुद्दे पर महागठबंधन और NDA में ठनी रार, जानिए जनता किस पर जताएगी भरोसा

By अनन्या मिश्रा | Oct 24, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सियासी पार्टियां अपना-अपना 'वोट गणित' सेट करने में जुटी हैं। विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के ऐलान के बाद से सभी राजनीतिक दलों के मोर्चे पर दुंदिभि बज चुकी है। वहीं विपक्ष अलग-अलग मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतर रही है। जहां एक ओर तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव से पहले SIR के मुद्दे पर हमलावर होते नजर आए, तो वहीं अब दूसरे मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारियों में जुटे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bihar Election Issues: बिहार चुनाव में NDA के लिए मुसीबत बनेगा बेरोजगारी का मुद्दा, नीतीश की नीतियों की होगी अग्निपरीक्षा

बिहार से पलायन रोकने में असफल होने के आरोप का जवाब एनडीए ने एक बड़े आयोजन के साथ दिया था। असल में, पीएम मोदी ने राज्य में एक कौशल विकास विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था। साथ ही पीएम मोदी ने 62,000 करोड़ रुपए की कई बड़ी योजनाएं भी शुरू कीं। इन योजनाओं को शुरू करने का मुख्य मकसद राज्य से युवाओं के पलायन को रोकना है। 

साल 2025 के चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव की कुल जनसंख्या 5,07,911 है, जिनमें से पुरुष 2,67,199 और महिलाओं की संख्या 2,40,712 है। कुल मतदाताओं की संख्या 3,01,945 है। जिनमें से पुरुष वोटर 1,59,622 और महिला वोटरों की संख्या 1,42,318 है। ऐसे में इस बार के चुनाव में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या एनडीए अपनी सत्ता को बचा पाएगी या फिर अन्य सियासी दल वापसी करेगा।

एनडीए और इंडिया एक-दूसरे को पलायन के मुद्दे पर घेरते रहे हैं। चुनाव से पहले एनडीए ने जितनी भी जनसभा की हैं, उनमें यह दावा किया गया है कि अब राज्य के लोग पलायन नहीं कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन कि तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि पिछले 20 सालों में बिहार से सबसे ज्यादा पलायन हुआ है। बिहार की जनता बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। लेकिन एनडीए की तरफ से केंद्रीय मंत्री नड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि लालू-रबड़ी के शासनकाल में बिहार से सबसे अधिक पलायन हुआ है। वहीं सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं को रोजगार देने में मदद कर रही है और इसके लिए राज्य में कई योजनाएं भी चला रही है।

प्रमुख खबरें

E20 Petrol से कम Mileage की शिकायतों पर सरकार की सफाई, कहा- Driving Style और Maintenance भी है अहम कारण

Classic 350 Gorkha Edition के साथ Royal Enfield का नया दांव, 18 August को खुलेगा इस दमदार Bike की कीमत का राज

Surat में Sunday Off की मांग पर 500 कढ़ाई कर्मचारियों ने किया अमरोली में प्रदर्शन

Tejashwi Yadav ने Bihar में परीक्षा पेपर लीक पर साधा निशाना, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान