जनता से बोले राहुल गांधी, अब बनेगी महागठबंधन की सरकार, बनाएंगे नया बिहार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान थमने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनेगी और यह सरकार नये बिहार का निर्माण करेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हो जाओ तैयार, अब महागठबंधन सरकार, आप तक पहुंचाएगी रोज़गार। किसान का क़र्ज़ माफ़, बिजली बिल हाफ़। बेटियों को मुफ़्त शिक्षा और इन्साफ़, सब वर्गों की तरक्क़ी से बाधाएं साफ़। उद्योग-व्यापार लगाएंगे, नया बिहार बनाएंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: आखिरी चरण की वोटिंग से पहले नीतीश का बड़ा ऐलान, कहा- ये मेरा अंतिम चुनाव है 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भागलपुर में हुई नाव दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं। स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा है कि लापता यात्रियों की जल्द खोज व इलाज हो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि सहायता का हरसंभव प्रयास करें।’’ गौरतलब है कि जिले के गोपालपुर थाना के तिनटंगा दियारा में बृहस्पतिवार सुबह एक देशी नौका के असंतुलित होकर मरगंग नदी में डूब गई, जिससे उसपर सवार एक महिला की मौत हो गयी जबकि सात अन्य अभी भी लापता हैं।

प्रमुख खबरें

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत

AFC U17 Women Asian Cup: मलेशिया से ड्रॉ भी भारत को दिला देगा टूर्नामेंट का टिकट

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिंगोली जाने पर संशय बरकरार