"वडनगर से काशी तक की यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन-सफर और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी गाथा: धीरेन्द्र सिंह"

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 29, 2026

गुजरात के वडनगर की पावन धरती से काशी (वाराणसी) तक की यात्रा का आज कस्बा जहांगीरपुर में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साह और उमंग के साथ यात्रा में शामिल यात्रियों का स्वागत किया।

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। वडनगर से काशी तक की यह यात्रा इन्हीं मूल्यों और भावनाओं को आगे बढ़ाने का एक प्रेरणादायी प्रयास है।"

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "जहांगीरपुर की जनता ने जिस उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ यात्रा का स्वागत किया, वह क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, संस्कार और सामाजिक सौहार्द का परिचायक है। उन्होंने यात्रा के स्वागत में उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।"

अंत में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "वडनगर से काशी तक की यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रसमर्पण की उस भावना का संदेश है, जिसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन से चरितार्थ किया है।"

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: भारत ने पूरा किया पदकों का अर्धशतक, कल भी लगेगी Medals की झड़ी!

Subway ऑपरेटर Everbrands India लाएगी 600 करोड़ का IPO, SEBI में DRHP दाखिल

बजट ₹30,000 है? Primebook 2 Max के फीचर्स देखकर हो जाएंगे हैरान

Uber का गजब फीचर! अब हर राइड का OTP पहले से रहेगा याद, ऐसे सेट करें Permanent PIN