PM मोदी ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना की, कहा- देश सदैव उनका आभारी रहेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों को गढ़ने के उनके प्रयासों के लिए देश सदैव उनका आभारी रहेगा। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्र निर्माण और छात्रों को गढ़ने में हमारे मेहनती शिक्षकों के योगदान के प्रति हम सदैव आभारी रहेंगे। शिक्षक दिवस के मौके पर अपने शिक्षकों के अतुलनीय प्रयासों के लिए हम उनका आभार जताते हैं।’’ इस अवसर पर मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. राधाकृष्णन की जयंती को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga

Prabhasakshi NewsRoom: CJP Protest का बड़ा असर, Railways ने शनिवार को Delhi आने वाली सभी Trains Cancelled कीं

पाकिस्तान के नक्शे को फिर से बदलने की तैयारी: सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दांव-4 प्रांतों को तोड़कर बनाए जा सकते हैं 15 नए राज्य

Karwa Chauth 2026 कब है? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय