OpenAI में नौकरी पाने का शानदार अवसर, Sam Altman ने की नियुक्ति की घोषणा

By रितिका कमठान | Apr 15, 2025

सोशल मीडिया के जरिए अब कई काम काफी आसान हो गए है। सोशल मीडिया की बदौलत कई कंपनियां सीधे ही हायरिंग करने लगी है जिससे योग्य उम्मीदवारों को आसानी से नौकरी मिल जाती है। इसी बीच ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया पर उन लोगों के साथ नियुक्ति की जानकारी शेयर की है, जो “बुनियादी ढांचे और बहुत बड़े पैमाने की कंप्यूटिंग प्रणालियों में रुचि रखते हैं।” 

ओपनएआई ने हाल ही में निवेशकों से 40 अरब डॉलर की फंडिंग प्राप्त की है, जिसका उद्देश्य नए टूल्स विकसित करना और आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (एजीआई) की दिशा में काम करना है। अब सैम ऑल्टमैन ने नए लोगों को जोड़ने की बात कही है। इससे पहले, ऑल्टमैन, सॉफ्टबैंक के मासायोशी सोन और ओरेकल के लैरी एलिसन मंगलवार 21 जनवरी को व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टारगेट प्रोजेक्ट की घोषणा करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ शामिल हुए थे। स्टारगेट परियोजना डेटा केंद्रों की एक प्रणाली है, जो अमेरिका में ओपनएआई द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को समर्थन देने के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बन जाएगी।

प्रमुख खबरें

INS Dunagiri, INS Sanshodhak और INS Agray के जरिये समुद्र पर भी राज करेगा भारत

Kashmir में 36 साल बाद वापस लौटा Kashmiri Pandit परिवार, Restaurant खोलकर शुरू किया नया कारोबार

पवनराजे निंबालकर मर्डर केस: 20 साल बाद, CBI कोर्ट ने पद्मसिंह पाटिल समेत सभी 9 आरोपियों को बरी किया

Ram Temple donation row: SIT जांच में बड़ा खुलासा, Verbal Orders पर होते थे सारे फैसले