पीएम मोदी के जन्मदिन पर बना वैक्सीनेशन का महारिकॉर्ड, महज 6 घंटे में दी गई 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन

By अंकित सिंह | Sep 17, 2021

आज प्रधानमंत्री अपना 71 वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा की ओर से सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इन सबके बीच आज मेगा वैक्सीनेशन अभियान भी लगातार जारी है। दोपहर 1:30 बजे तक के आंकड़ों की बात करें तो देश में एक करोड़ से ज्यादा लोग आज टीका लगवा चुके हैं। आपको बता दें कि आज एक लाख से ज्यादा स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। सुबह जब वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई उसके बाद से अब तक यह आकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और महज 6 घंटे में यह एक करोड़ को पार कर चुका था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और विभिन्न दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कोविड-19 रोधी टीकाकरण कार्यक्रम में मदद करें। पार्टी चाहती है कि शुक्रवार को रिकॉर्ड संख्या में टीकाकरण हों। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 20 दिनों का ‘‘सेवा और समर्पण’’ अभियान आरंभ किया जो सात अक्टूबर तक चलेगा। पार्टी इस दौरान मोदी के सार्वजनिक जीवन में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी। इसमें वह अवधि भी शामिल है जिस दौरान मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा