'दिल्ली में स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में हुआ शानदार काम', केंद्र पर भड़के केजरीवाल, बोले- इनके पास CBI-ED की पूरी सेना है

By अनुराग गुप्ता | Aug 22, 2022

अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात के हिम्मतनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज इनके पास पूरी सेना है पूरी ताकत है। इनके पास CBI, ED, IT और पुलिस है। हमारे साथ भगवान हैं, अंत में जीत सच्चाई की होगी। हमने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में शानदार काम किया है। पिछले 75 साल में ऐसा काम नहीं हुआ था।

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य का जो अच्छा काम चल रहा है, वो बंद हो जाए। ये तो गलत बात है, ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा। अगर हम सारे आपस में लड़ेंगे तो देश कैसे तरक्की करेगा। केंद्र सरकार को मनीष सिसोदिया बुलाना चाहिए था और कहना चाहिए था कि आप दूसरी पार्टी से हो सकते हो लेकिन हमें बताओ, हम पूरे देश के स्कूल ठीक करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल का दावा, मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में किया सुधार, मिलना चाहिए भारत रत्न 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सीबीआई भेजकर अब इसको (मनीष सिसोदिया) गिरफ्तार करेगी। उसको (सत्येंद्र जैन) भी गिरफ्तार कर लिया था। ताकि दिल्ली का काम रुक जाए लेकिन हम दिल्ली का काम रुकने नहीं देंगे। हां, थोड़ी स्पीड कम हो सकती है।

प्रमुख खबरें

ECI मार्च पर Delhi Police का एक्शन, Rahul Gandhi और Priyanka समेत 260 लोग हिरासत में लिए गए

Gurugram Bar Association ने कैप्टन Smit Machhar को Ashok Chakra देने की मांग की

Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके

ठाणे MACT ने मेट्रो साइट हादसे में मृतक मजदूर के परिजनों को 34.54 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश