ग्रेटर नोएडा: स्कूल बस की टक्कर से स्वास्थ्यकर्मी की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2024

ग्रेटर नोएडा में स्कूल बस की टक्कर से एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को बीटा-दो पुलिस थाना क्षेत्र की है जब राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में काम करने वाला शिवम मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था तभी एक निजी स्कूल की बस ने उसे टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि शिवम को घायल अवस्था में जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा