GEML ने Rights Issue से जुटाए 530 करोड़, इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार को मिलेगी मजबूती

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

मुंबई , चार अगस्त ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (जीईएमएल) ने अपनी अगले चरण की वृद्धि के लिए राइट्स इश्यू के जरिये 530 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि यह निवेश जीईएमएल के इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा, प्रौद्योगिकी विकास को तेज करेगा और प्रतिस्पर्धी तथा तेजी से आगे बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहन बाजार का समर्थन करेगा। राइट्स इश्यू को मौजूदा शेयरधारकों द्वारा उनकी हिस्सेदारी के अनुपात में पूर्ण अभिदान मिला।

ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड के चेयरमैन करण थापर ने कहा, ‘‘जीसीएल का मजबूत बही-खाता हमारी वृद्धि को समर्थन देने और दीर्घकालिक संभावनाओं वाले कारोबार में चुनिंदा निवेश करने में सक्षम बनाता है।’’ जीईएमएल के प्रबंध निदेशक विकास सिंह ने कहा कि यह पूंजी कंपनी को नवोन्मेषण की गति बढ़ाने और अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने में मदद करेगी।

प्रमुख खबरें

शहजाद भट्टी और Jaish-e-Mohammed के संदिग्ध आतंकी ने Kolkata में की शुभेंदु अधिकारी के आवास की रेकी

Gujarat Health Department ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों में लगाए 6868 शिविर

Udhayanidhi Stalin की गिरफ्तारी के बाद Tamil Nadu में प्रदर्शन

Manikrao Kokate पर बॉम्बे हाईकोर्ट को छह महीने में फैसला लेने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश