वेंकैया नायडू ने हरित इमारतों के निर्माण को बढ़ावा देने की अपील की, बोले- जन आंदोलन का रूप देना होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2020

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को वित्त आयोगों और स्थानीय निकायों से कर रियायत समेत विभिन्न उपायों के जरिए हरित इमारतों के निर्माण को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरित इमारतों को एक जगह सभी मंजूरी प्रदान करने के लिए सभी राज्यों को ऑनलाइन पोर्टल भी बनाना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने 12 वें गृह (ग्रीन रेटिंग फॉर इंटिग्रेटेड हैबिटेड एसेसमेंट समिट) की डिजिटल तरीके से शुरुआत करते हुए कहा कि भारत के पास हरित इमारत मुहिम में विश्व में अग्रणी भूमिका निभाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों को हरित इमारत निर्माण के विचार को प्रोत्साहन देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उप राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सादगी और करुणा के लिए हमेशा किए जाएंगे याद 

उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। ऐसे में टिकाऊ विकास की जरूरत है और लोगों के बीच जागरूकता बढ़ानी चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भविष्य में बनने वाली इमारतों के लिए हरित प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल को जरूरी बनाना चाहिए और यह सभी तरह के भवनों पर लागू होना चाहिए। केवल नए भवनों के लिए ही नहीं बल्कि पुराने भवनों को भी पर्यावरण अनुकूल बनाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक

The Hague में शरणार्थी नीति विरोधी प्रदर्शन में भड़की हिंसा, पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान