राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उप राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सादगी और करुणा के लिए हमेशा किए जाएंगे याद

Rajendra Prasad

राजेंद्र प्रसाद का जन्म 1884 में बिहार में हुआ था और वह महात्मा गांधी के बेहद करीबी सहयोगी थे। आजादी के बाद वह भारत के पहले राष्ट्रपति बने।

नयी दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक ऐसे निस्वार्थ नेता थे, जिन्होंने देश की राजनीति को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू को उद्धृत करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। वह निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले और स्वप्नदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत की राजनीति को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह अपनी सादगी और दूसरों के प्रति करुणा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।’’

इसे भी पढ़ें: गुरु नानक देव की जयंती पर उपराष्ट्रपति नायडू ने उन्हें किया याद

प्रसाद का जन्म 1884 में बिहार में हुआ था और वह महात्मा गांधी के बेहद करीबी सहयोगी थे। आजादी के बाद वह भारत के पहले राष्ट्रपति बने। उन्होंने संविधान सभा का भी नेतृत्व किया था। वहीं वह देश के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति हैं जिनका कार्यकाल एक बार से ज्यादा का रहा। वह राष्ट्रपति के पद पर 1950-62 के बीच आसीन रहे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़