'आशा मत खोना', दुर्घटना में बाल-बाल बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का खत वायरल

By निधि अविनाश | Dec 10, 2021

बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हादसे के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। इस दुर्घटना में एकमात्र जिंदगी की जंग लड़ रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की एक पत्र काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि, यह खत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आखिर क्या खास है इस खत में? दरअसल, वरुण सिंह ने यह खत अपने स्कूल के प्रिंसिपल को लिखा है जिसमें वह छात्रों को औसत दर्जे का होना ठीक होता है की बात कर रहे है। वरूण सिंह का खत लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सभी को सुननी चाहिए मन की आवाज

ग्रुप कैप्टन सिंह के पत्र में आगे लिखा हैं कि, 'आप सभी को अपने मन की आवाज सुननी चाहिए। आप किसी भी क्षेत्र में बेस्ट हो सकते हैं, वो चाहे कला, संगीत, ग्राफिक डिजाइन, साहित्य कुछ भी हो सकता है। आप जो भी काम करें उसमें अपना हमेशा बेस्ट दे। कभी यह सोचकर रात को सोने मत जाइये कि आपने किसी काम को करने में कम कोशिश की है"।

प्रमुख खबरें

Assam में Bhupesh Baghel का आरोप, नगांव Lok Sabha By-election BJP ने थोपा

Odisha Vigilance ने रिश्वत मामले में आबकारी अधीक्षक और ASI को किया गिरफ्तार

Delhi Police Traffic Advisory: BRICS सम्मेलन और क्रिकेट मैच को लेकर पाबंदियां

Gonda में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड का चौथा आरोपी Varun Singh गिरफ्तार