विदेश से लौटे लोगों के लिए MHA ने जारी किए निर्देश, पृथक रहने के लिये होटलों और लॉज का विकल्प चुन सकते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि विदेश से लौटे लोग अपने घर में जगह न होने पर खुद को पृथक करने के लिये होटलों, सर्विस अपार्टमेंट या लॉज में भुगतान कर ठहरने का विकल्प अपना सकते हैं।

मंत्रालय ने विदेश से लौटे लोगों के बारे में अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बड़ी संख्या में होटल, सर्विस अपार्टमेंट और लॉज खाली हैं, जिनमें ठहरने का इंतजाम किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि वे लोग जिनके घर में पृथक रहने के लिये आवश्यक स्थान नहीं है, ऐसी सुविधाओं का विकल्प चुन सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर