चंडीगढ़ में बना राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, मीनाक्षी लेखी ने कही यह बात

By अंकित सिंह | Aug 13, 2022

देश आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन सबके बीच चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्टेडियम में लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 5885 लोगों की भीड़ उमड़ी थी। संयुक्त अरब अमीरात के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह नया रिकॉर्ड तब बना है। इस दौरान यहां केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थी।

इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर बोले, 370 को हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में कहीं भी फहराया जा सकता है राष्ट्रध्वज

दूसरी ओर भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्रीय मंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद तिरंगे के साथ अपनी और अपनी पत्नी की तस्वीर ट्विटर पर साझा की। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय को श्रद्धांजलि देने उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचे। गौरतलब है कि पार्टी नेताओं के कईं कार्यक्रमों में शामिल होने की योजना है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी और तिरंगा रैली शामिल है।  

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास