गाय को शेर के सामने चारे के रूप में रखा, वीडियो सामने आने के बाद 12 पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2021

जूनागढ़ (गुजरात)।गुजरात के जूनागढ़ के गिर जंगल के एक गांव में अवैध कार्यक्रम में एक शेर को चारे के रूप में पोल से बंधी गाय का लालच देने और गाय को मारकर उसे अपना भोजन बनाते शेर को देखते लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की अब तक की जांच के अनुसार यह अवैध कार्यक्रम गिर जंगल के देवलिया रेंज के एक गांव में आठ नवंबर को आयोजित किया गया था। गिर वन राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य को सासन-गिर के नाम से भी जाना जाता है जो एशियाई शेरों का ‘‘निवास’’ है।

इसे भी पढ़ें: रामायण सर्किट स्पेशल ट्रेन में वेटरों की यूनिफार्म से हुआ हंगामा, संतो ने दी मोदी सरकार को चेतावनी

उन्होंने कहा, ‘‘यह शेर के इस्तेमाल वाले कार्यक्रम का अनूठा मामला है, जहां किसी ने शेर को आकर्षित करने के लिए चारा दिया। अब तक की जांच से पता चला है कि यह कार्यक्रम आठ नवंबर को आयोजित किया गया था और हम यह निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रतिभागी बाहर से थे या नहीं। मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है।’’ अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें शिकार से संबंधित धाराएं (धारा 9) शामिल हैं। इस साल की शुरुआत में गिर सोमनाथ की एक अदालत ने एक एशियाई शेर को परेशान करने के आरोप में छह लोगों को तीन साल जेल की सजा सुनाई थी। वीडियो में एक शख्स चारे के तौर पर मुर्गे को लटकाकर शेरनी को लालच देते हुए दिखा था।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू