MP के बुरहानपुर जिले में शराबी डॉक्टर की पिटाई, एंबुलेंस से बाइक सवार को मारी टक्कर

Burahanapur viral video of doctor
सुयश भट्ट । Nov 22 2021 4:09PM

घटना रविवार रात की है। जहां पिटाई का वीडियो सामने आया है। नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर अंबर जोशी खुद एंबुलेंस लेकर निकल गया। और वह नशे में था।

भोपाल। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक डॉक्टर की पिटाई का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक डॉक्टर ने सरकारी एंबुलेंस दौड़ा दी। जिसके बाद एंबुलेंस से बाइक सवार एक युवक को टक्कर लग गई। और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें:रामायण सर्किट स्पेशल ट्रेन में वेटरों की यूनिफार्म से हुआ हंगामा, संतो ने दी मोदी सरकार को चेतावनी 

दरअसल घटना रविवार रात की है। जहां पिटाई का वीडियो सामने आया है। नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर अंबर जोशी खुद एंबुलेंस लेकर निकल गया। और वह नशे में था। केंद्रीय विद्यालय के पास एंबुलेंस से बाइक पर अपने घर जा रहे युवक स्वप्निल महाजन को टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस कुछ महीने पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को विधायक निधि से मिली है। रविवार रात इसे खुद डॉक्टर अंबर जोशी चला रहा था। घायल के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर अंबर जोशी शराब के नशे में धुत था।

इसे भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के अपने जुनून के लिए युवा ने गवाई अपनी जान 

नेपानगर पुलिस ने डॉक्टर को आक्रोशित लोगों के बीच से निकालकर थाने पहुंचाया। घायल की हालत अभी भी गंभीर है। उसका बुरहानपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर डॉक्टर अंबर जोशी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़