गुजरात के सूरत में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 13 प्रवासी मजदूरों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2021

सूरत। गुजरात के सूरत जिले में मंगलवार को एक ट्रक से कुचलकर 13 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सूरत से करीब 60 किलोमीटर दूर कोसांबा गांव के पास मंगलवार तड़के हुई। उन्होंने बताया कि मारे गये सभी प्रवासी मजदूर राजस्थान से थे।

पुलिस ने बताया कि किम-मांडवी मार्ग पर सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया। इनमें से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं आठ घायलों में से तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल