Prabhasakshi NewsRoom: Mufti Salman Azhari के खिलाफ Gujarat Police की कार्रवाई भड़काऊ भाषण देने वालों के लिए चेतावनी की तरह है

By नीरज कुमार दुबे | Feb 05, 2024

आजकल देखने में आ रहा है कि एक खास धर्म से जुड़े उपदेशकों की ओर से भड़काऊ भाषण दिये जाते हैं, विवाद खड़ा हो जाता है तो कह दिया जाता है कि हमने कुछ गलत नहीं कहा। ऐसे उपदेशकों का संपर्क तंत्र इतना दुरुस्त है कि यदि इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस इन तक पहुँचे तो यह तुरंत लोगों की भीड़ एकत्रित कर लेते हैं, सोशल मीडिया पर तमाम तरह की पोस्टें डलवाने लगते हैं और अपने धर्म के प्रमुख लोगों से अपने पक्ष में बयान दिलवाने लगते हैं ताकि यह प्रदर्शित हो सके कि उन पर अत्याचार किया जा रहा है। ऐसा ही मामला रविवार को मुंबई से तब सामने आया जब गुजरात पुलिस ने इस्लामी उपदेशक मुफ्ती सलमान अजहरी को गिरफ्तार किया। भड़काऊ भाषण के एक मामले की जांच कर रही गुजरात एटीएस जब रविवार को मुंबई में इस्लामी उपदेशक मुफ्ती सलमान अजहरी के आवास पर पहुँची तो वहां उनके समर्थकों की ओर से हंगामा खड़ा कर दिया गया। पुलिस को देख अजहरी खिड़की से अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए सफाई देने लगा।

इसे भी पढ़ें: Hate Speech Case : गुजरात पुलिस ने मुंबई में इस्लामी उपदेशक को हिरासत में लिया

हम आपको यह भी बता दें कि पुलिस कार्रवाई के बाद घबराये अजहरी ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए लिखा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हमारे बयान पर ट्वीट किया है और कहा है कि हम हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने का काम करते हैं। अजहरी ने अपनी पोस्ट में कहा है कि हमारे बयान में एक कविता का जिक्र है जिसे आपको ध्यान से सुनना चाहिए- 'कुछ देर की खामोशी है फिर शोर आएगा, आज कुत्तों का वक्त है, कल हमारा दौर आएगा।' अजहरी ने कहा है कि पूरे बयान में कहीं भी हिंदू शब्द नहीं है और ना ही इसमें किसी समूह पर निशाना साधा गया है लेकिन बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसमें जबरन हिंदू शब्द डाला है और हिंदुओं को कुत्ता कहा है, इसलिए सभी हिंदुओं को इस नफरत फैलाने वाले प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

हम आपको बता दें कि इससे पहले गुजरात पुलिस ने कहा, ‘‘हमने मलिक और हबीब को गिरफ्तार कर लिया है।'' उन्होंने कहा था कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने सभा के लिए पुलिस से यह कहते हुए अनुमति ली थी कि अजहरी धर्म के बारे में बात करेगा और नशामुक्ति के बारे में जागरूकता फैलाएगा। लेकिन उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया।

दूसरी ओर अजहरी की गिरफ्तारी से भड़के एआईएमआईएम नेताओं ने आरोप लगाया है कि गुजरात पुलिस ने नियमों के विपरीत गिरफ्तारी की है। पार्टी नेता वारिस पठान ने कहा कि हमें उम्मीद है कि न्यायालय न्याय देगा और प्रशासन पूरी पारदर्शिता से काम करेगा। बहरहाल, अजहरी के खिलाफ जिस प्रकार की कार्रवाई हुई है वह स्वागतयोग्य है। भड़काऊ भाषण देकर साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों की असली जगह जेल ही है। यहां एक बात सभी को और समझने की जरूरत है कि धर्म से ऊपर राष्ट्र और संविधान है।

प्रमुख खबरें

Naveen Jaihind का दावा, Kejriwal के Sheesh Mahal में Raghav Chadha को मुर्गा बनाकर पीटा गया!

दुश्मन की सीमा में कैसे घुसी अमेरिकी सेना? Trump ने बताया Iran से Pilot Rescue का पूरा सच

Rashmika Mandanna Birthday: National Crush Rashmika Mandanna का बर्थडे, जानें कैसे बनीं Film Industry की Golden Girl

Easter Sunday 2026: ईसा मसीह के पुनर्जीवन का पर्व, जानें क्यों हर साल बदल जाती है इसकी तारीख