Gujarat Assembly Election: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा गुजरात के लोग सुनते सबकी हैं लेकिन सच स्वीकार करना उनका स्वभाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2022

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला और कहा कि राज्य के लोग सुनते सबकी हैं, लेकिन जो सच है उसे स्वीकार करना उनका स्वभाव है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को शानदार तरीके से चुनाव कराने और पूरी दुनिया में भारत के लोकतंत्र की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के मतदाताओं ने ‘‘लोकतंत्र के उत्सव’’ को बेहद उत्साह के साथ मनाया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत पिछले महीने मतदान संपन्न हुआ था और दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मत डाले गए थे।

मैं गुजरात के मतदाताओं का भी बहुत आभारी हूं।’’ गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में राज्य के 14 जिलों की 93 सीट पर सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद शहर के रानिप इलाके में निशान हाई स्कूल में बने मतदान केंद्र पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे वोट डालने पहुंचे। प्रधानमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मतदान केंद्र से निकलने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने स्वागत के लिए आई भीड़ को अपनी वह उंगली दिखाई, जिस पर स्याही लगी थी। इसके बाद वह मतदान केंद्र के पास स्थित अपने बड़े भाई सोमा मोदी के घर के लिए रवाना हुए। इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लोगों से मतदान करने का आह्ववान किया था।

इसे भी पढ़ें: उपचुनावों में लोगों को वोट देने से रोक रहा है प्रशासन, योगी सरकार पर अखिलेश यादव का निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’ अहमदाबाद, वडोदरा एवं गांधीनगर सहित 14 जिलों के इन 93 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। गुजरात में एक दिसंबर को पहले चरण में 89 सीट पर करीब 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।

प्रमुख खबरें

बेटे को मार डालेगा ईरान! नेतन्याहू को क्यों सता रहा खौफ, अंदर की कहानी क्या है?

Maharashtra Govt का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: irregular Deputation नियुक्तियां रद्द, 10 सितंबर तक वापसी का Order

Delhi Heritage की अनदेखी पर Supreme Court सख्त, MCD और ASI अधिकारियों को Personal Appearance का नोटिस

Nitin Gadkari के अब काम नहीं कर सकता Statement पर Office की सफाई, Politics से लेना-देना नहीं