Gujarat Assembly ने वृत्तचित्र के लिए BBC के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2023

गुजरात विधानसभा ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह राज्य में 2002 में हुए दंगों पर वृत्तचित्रबनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि और लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विपुल पटेल ने सदन में कहा कि बीबीसी के दो भाग वाले वृत्तचित्र इंडिया: द मोदी क्वेश्चन में 2002 की घटनाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत करते हुए विश्व स्तर पर भारत की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया है।

पटेल ने विधानसभा में कहा, अगर कोई इस (बीबीसी) की तरहव्यवहार या कार्य करता है, तो इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। बीबीसी अपनी विश्वसनीयता खो रहा है और भारत व भारत सरकार के खिलाफ छिपे हुए एजेंडे के साथ काम कर रहा है। इसलिए, यह सदन केंद्र सरकार से अनुरोध करता है कि वह बीबीसी के वृत्तचित्र में दिखाए गए अविश्‍वसनीय पहलुओं को लेकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ