गुजरात : 15 जुलाई से 12वीं के छात्रों के लिए शुरू होंगी कक्षाएं, कॉलेज व तकनीकी संस्थान भी खुलेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2021

अहमदाबाद। गुजरात में कोविड-19 के नये मामलों में गिरावट को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 15 जुलाई से 12वीं कक्षा के अलावा कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाएं शुरू करने की अनुमति प्रदान करने का फैसला किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री विजय रूपाणी नेसरकार की कोर कमेटी की बैठक में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया। इस बीच, गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नये मामले सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: खुलने लगे स्कूल: बिहार के बाद अब इन राज्यों ने लिया फैसला, ऑनलाइन पढ़ाई का भी रहेगा विकल्प

छात्रों के लिए कक्षाओं में उपस्थिति होना अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन यदि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा जाता है तो इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों के अधिकारियों को माता-पिता की सहमति लेनी होगी। विज्ञप्ति के मुताबिक गुजरात के 8,333 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 12 में 6.82 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं जबकि राज्य के 2,000 से अधिक कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 11 लाख से अधिक स्नातक और डिप्लोमा छात्र हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत