गुजरात चुनावों के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन 10 लोगों को मिला मौका

By अनुराग गुप्ता | Aug 02, 2022

नयी दिल्ली। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मतदाताओं को लुभाने में जुटी हुई हैं लेकिन आम आदमी पार्टी तमाम पार्टियों से एक कदम आगे बढ़कर उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है।

आम आदमी पार्टी ने देवदर से भीमाभाई चौधरी, सोमनाथ से जगमाल वाला, छोटा उदयपुर से अर्जुन राठवा, राजकोट दक्षिण से शिवलाल बरसिया, राजकोट रूरल से वशराम सगठिया को उम्मीदवार बनाया है।

केजरीवाल ने युवाओं से किए वादे

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को युवाओं से वादा किया कि हम रोजगार की गारंटी दे रहे हैं। पांच साल के भीतर हर बेरोज़गार को रोज़गार की गारंटी दे रहे हैं। हमने दिल्ली में करके दिखाया है। वहां पर पिछले 5 साल में 12 लाख बच्चों को रोजगार दिया। मुझे रोजगार देना आता है और मेरी नीयत भी साफ है।

इसे भी पढ़ें: 'गुजराती-राजस्थानी' वाले अपने बयान पर भगत सिंह कोश्यारी ने मांगी माफी, कहा- देश के विकास में सबका योगदान 

उन्होंने कहा था कि हर बेरोज़गार को रोज़गार देंगे, जब तक नौकरी नहीं तब तक 3000 रुपए प्रतिमाह भत्ता देंगे, 10 लाख सरकारी नौकरी के भर्ती, पेपर लीक के ख़िलाफ़ कड़ा क़ानून बनाएंगे और सहकारी क्षेत्र की भर्ती में सिफ़ारिश और भ्रष्टाचार को बंद करेंगे। जिससे आम युवाओं को नौकरी मिलेगी।

प्रमुख खबरें

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें