Gujarat : ‘आप’ के पूर्व विधायक भूपेन्द्र भयानी भाजपा में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2024

गुजरात विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के महीनों बाद आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक भूपेन्द्र भयानी शनिवार को जूनागढ़ जिले में आयोजित एक समारोह में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

जूनागढ़ की विसावदर सीट से ‘आप’ के विधायक रहे भयानी ने पिछले साल दिसंबर में विधानसभा सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और घोषणा की थी कि वह भाजपा में शामिल होंगे।

भाजपा द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, भयानी और उनके समर्थक भेसन गांव में हुएसमारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल की उपस्थिति में भगवा पार्टी में शामिल हुए।

भयानी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, यह मेरी घर वापसी है क्योंकि विधायक चुने जाने से पहले मैं भाजपा में था। हमारा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा में शामिल हो रहा हूं, पद या चुनाव टिकट पाने के लिए नहीं।”

भयानी 2022 में विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए ‘आप’ के पांच विधायकों में से एक थे।भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 156 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी