By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2016
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि गुजरात सरकार सूरत में आप को रैली करने की इजाजत नहीं दे रही है। केजरीवाल 16 अक्तूबर को सूरत को रैली करने वाले हैं। आप के संयोजक ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात सरकार सूरत में रैली करने की इजाजत क्यों नहीं दे रही? इस पर एक महीने से अधिक समय से जोर दे रहे हैं।’’
आप पिछले महीने सूरत में रैली करना चाहती थी लेकिन इसे रद्द करना पड़ा था।