गुजरात: सरकार ने चुनाव से पहले पेश किया आखिरी बजट, शिक्षा के लिए सर्वाधिक आवंटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022

गांधीनगर,  गुजरात के वित्त मंत्री कानू देसाई ने विधानसभा चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार का आखिरी बजट पेश किया। इस बार के बजट में किसी प्रकार के नये कर का उल्लेख नहीं है और साथ ही शिक्षा के लिए सर्वाधिक राशि का आवंटन किया गया है। बजट में कुल मिलाकर 560.09 करोड़ रुपये के अधिशेष का अनुमान लगाया गया। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात सरकार ने 2022-23 के बजट में 2,43,965 करोड़ रुपये के परिव्यय का प्रस्ताव किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 17,000 करोड़ रुपये अधिक है। बजट में शिक्षा क्षेत्र को सबसे अधिक प्राथमिकता देते हुए इसके लिए 34,884 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Hockey India ने महिला टीम को 50 लाख का पुरस्कार दिया, World Cup में 5वां स्थान किया हासिल

Nepal Flood Update | नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही! मरने वालों की संख्या 626 पहुंची, बारिश के बीच 2,400 से अधिक लोग अब भी लापता

PM Narendra Modi: SCO क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाना लक्ष्य, मध्य एशिया यात्रा शुरू

Marathwada में कम बारिश से Soybean फसल बर्बाद, MP Rajenimbalkar ने मांगा मुआवजा