Gujarat: लोको पायलट ने समय रहते लगाई आपातकालीन ब्रेक, पांच शेरों की जान बचाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2024

गुजरात के अमरेली जिले में बुधवार तड़के एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने समय रहते आपातकालीन ब्रेक लगाकर पांच शेरों की जान बचाई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पश्चिमी रेलवे के भावनगर मंडल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह घटना तड़के करीब साढ़े चार बजे गिर वन के पीपावाव-राजुला खंड पर हुई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि लोको पायलट भूपेंद्र मीणा को पटरी पर पांच एशियाई शेरों की मौजूदगी होने के बारे में वन विभाग के कर्मियों ने टॉर्च से संकेत देकर सतर्क किया। विज्ञप्ति के अनुसार, लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। शेरों के पटरी से हटने के बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा