Gujarat बनेगा देश का टेक्सटाइल सेंटर, केंद्र सरकार के सहयोग से बनेगा MITRA पार्क, खुलेंगे रोजगार के अवसर

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 12, 2023

गाँधीनगर। माननीय प्रधान मंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार ने टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए 7 राज्यों, जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल हैं, में पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM MITRA) पार्क की स्थापना को स्वीकृति दे दी है। 

सुश्री दर्शनाबेन जरदोश, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, रेलवे और कपड़ा; श्री सी.आर. पाटिल, माननीय सांसद सदस्य, नवसारी; श्री कनुभाई देसाई, माननीय वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स मंत्री, गुजरात; श्री बलवंतसिंह राजपूत, माननीय उद्योग मंत्री, गुजरात; श्री हर्षभाई सांघवी, माननीय राज्य मंत्री, गृह और उद्योग गुजरात; और श्री मुकेशभाई पटेल, माननीय राज्य मंत्री, वन और पर्यावरण, गुजरात; इस MoU पर हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहेंगे।  

माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 5F यानी फार्म से फाइबर, फाइबर से फैब्रिक, फैब्रिक से फैशन, और फैशन से फॉरेन के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए गुजरात राज्य पूरी तरह से तैयार है। 

नवसारी में PM MITRA पार्क

GIDC, नवसारी में पीएम MITRA पार्क को विकसित करेगा। केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा GIDC को इसके लिए 462 हेक्टेयर क्षेत्र भूमि आवंटित की गई है। भारत सरकार बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ₹1500 करोड़ के कुल परिव्यय में से 30% यानी ₹500 करोड़ तक की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

पीएम MITRA पार्क से गुजरात को लाभ

पीएम MITRA पार्क प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) सहित बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करने के लिए विश्व स्तरीय औद्योगिक बुनियादी ढांचे की स्थापना को बढ़ावा देगा। इसके अलावा, यह कपड़ा और उसके संबद्ध क्षेत्र में नवाचार और रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहित करेगा।

टेक्सटाइल इंडस्ट्री के कई बड़े नेशनल और इंटरनेशनल प्लेयर्स गुजरात में अपनी यूनिट्स स्थापित करेंगे, और इससे राज्य को अनुमानित 10,000 करोड़ रुपए का निवेश मिलेगा और कपड़ा एवं उसके संबद्ध क्षेत्र में लगभग 2 से 3 लाख प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 

माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार इस पार्क के निर्माण के लिए एक स्पेशल पर्पज़ व्हीकल (SPV) बनाने की प्रक्रिया में है जिसमें राज्य सरकार की हिस्सेदारी 51% होगी और केन्द्र सरकार की हिस्सेदारी 49% होगी। 

इस पार्क में सामान्य सुविधा केंद्रों जैसे सामग्री प्रबंधन सुविधाओं, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास केंद्र और परीक्षण केंद्रों की उपलब्धता रहेगी जिससे इस सेक्टर से जुड़े सभी क्षेत्रों की उत्पादकता में वृद्धि होगी। इसके अलावा, इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन जैसे एक ही स्थान पर कताई, बुनाई, प्रसंस्करण, रंगाई, छपाई और परिधान निर्माण जैसी सुविधाएँ लॉजिस्टिक्स की लागत को भी कम कर देगी।

क्या है पीएम MITRA पार्क?

माननीय प्रधान मंत्री  श्री नरेन्द्र मोदी के 5F विजन से प्रेरित पीएम MITRA पार्क, भारत को टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग और एक्स्पोर्ट के लिए एक ग्लोबल सेंटर बनाने के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये पार्क टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बड़े पैमाने पर भारत की अर्थव्यवस्था में योगदान देने, इस सेक्टर में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने और टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग के ग्लोबल प्लेयर्स को भारत में आकर्षित करने का काम करेंगे। 

पीएम MITRA पार्क के लिए 13 राज्यों से आए 18 प्रस्तावों में से 7 साइट्स को चुना गया है। कनेक्टिविटी, मौजूदा पारिस्थितिकी तंत्र, कपड़ा/उद्योग नीति, बुनियादी ढांचे, उपयोगिता सेवाओं आदि जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए वस्तुनिष्ठ मानदंडों के आधार पर एक पारदर्शी पद्धति का उपयोग करके पात्र राज्यों और साइट्स का मूल्यांकन किया गया है। पीएम गति शक्ति- मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के लिए नेशनल मास्टर प्लान का भी उपयोग भी इस प्रक्रिया में किया गया है।

प्रमुख खबरें

केरलम में Cooperative Sector चलाएगा विमान सेवा, सरकार ने दी मंजूरी

Karwa Chauth पर पार्टनर संग करें चांद का दीदार, ये 4 Hill Stations हैं सबसे खास

सुलतानपुर MP MLA Court में मानहानि मामले पर फैसले से पहले पहुंचे Rahul Gandhi

Kylian Mbappe के दो गोल से Real Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया