IPL 2022 के फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया

By अंकित सिंह | May 24, 2022

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने गुजरात के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे गुजरात की टीम ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रिद्धिमान साहा का जल्द आउट हो गए। हालांकि शुभमन गिल और मैथ्यू वेड के बीच एक धमाकेदार साझेदारी हुई जिसकी वजह से गुजरात इस मुकाबले को जीतने के लिए अच्छी स्थिति में पहुंच गया था। शुभमन गिल और मैथ्यू वेड ने 35-35 रनों की पारी खेली। बाद में हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर की साझेदारी ने गुजरात की इस जीत को और आसान बना दिया। हार्दिक पांड्या ने कितने रन बनाए जबकि डेविड मिलर ने कितने रनों का योगदान दिया। डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 68 रन बनाएं। राजस्थान की गेंदबाजी कुछ खास प्रभावित नजर नहीं आई। पहले ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने 1 के सफलता पाई थी। रविचंद्रन अश्विन ने अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में 40 रन खर्च किए। जबकि राजस्थान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज यूज़वेंद्र चहल भी आज कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। अब राजस्थान को फाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए क्वालीफायर 2 के विजेता टीम से भिड़ना होगा। बुधवार को कोलकाता में ही क्वालीफायर 2 के मुकाबले खेला जाएंगा जिसमें बेंगलुरु और लखनऊ की टीम आमने-सामने होगी।

इसे भी पढ़ें: योग और ध्यान से मिली एकाग्रता से गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मिली यॉर्कर डालने में महारत

पहली ही गेंद पर दयाल पर छक्के से खाता खोलने के बाद उन्होंने इस तेज गेंदबाज पर चौका भी जड़ा। सैमसन ने शमी पर लगातार दो चौके मारे और फिर अल्जारी जोसेफ का स्वागत दो छक्कों के साथ किया जिससे टीम ने पावर प्ले में एक विकेट पर 55 रन बनाए। सैमसन ने आर साई किशोर पर भी दो चौके मारे लेकिन बाएं हाथ के इसी स्पिनर की गेंद पर जोसेफ को आसान कैच दे बैठे। सैमसन ने 26 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्के मारे। देवदत्त पडिक्कल (28) ने 14वें ओवर में साई किशोर को निशाना बनाते हुए उनके ओवर में छक्का और दो चौके मारे। इसी ओवर में टीम के रनों का शतक भी पूरा किया। पडिक्कल हालांकि अगले ओवर में पंड्या की गेंद को विकेटों पर खेलकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 20 गेंद की अपनी पारी में दो छक्के और इतने ही चौके मारे। बटलर ने धीमी बल्लेबाजी की लेकिन एक छोर संभालकर रखा। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने पंड्या पर चौका जड़ा जो तीसरे ओवर में बाद उनकी पहली बाउंड्री थी। बटलर ने 17वें ओवर में दयाल पर चार चौके जड़े और इस दौरान 42 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अगले ओवर में जोसेफ पर भी तीन चौके मारे। बटलर को शमी के अगले ओवर में राशिद ने जीवनदान दिया लेकिन शिमरोन हेटमायर (04) ने राहुल तेवतिया को कैच थमा दिया। बटलर ने ओवर की अंतिम दो गेंद पर चौके और छक्का जड़ा और फिर अंतिम ओवर में दयाल पर छक्के के साथ टीम का स्कोर 180 रन के पार पहुंचाया। वह पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हुए।

प्रमुख खबरें

Asian Games में जगह की कमी, OCA ने भारत समेत अन्य देशों को दल सीमित रखने को कहा

Top 10 Breaking News 26 August 2026 | Islamabad Hospital Fire | Operation Economic Outcast | US-Saudi Nuclear Deal | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Akhilesh Yadav का ऐलान: 2027 UP Election में महिलाओं को BJP से ज्यादा टिकट देगी सपा

Raghubar Das बोले MMDR Act से Jharkhand को होगा फायदा, अवैध खनन पर लगेगी रोक