बेटे अर्जुन के IPL में मौका नहीं मिलने को लेकर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर- रास्ता मुश्किल, मेहनत जारी रखो

Sachin Tendulkar
ANI
अंकित सिंह । May 24 2022 9:47PM

अर्जुन तेंदुलकर को इस बार भी मुंबई इंडियंस की ओर से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में खरीदा था। लगातार इस बात के कयास लगाए जाते रहे कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की ओर से एक न एक मैच खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

आईपीएल 2022 अब अपने आखिरी चरण में है। प्लेऑफ के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस पार की आईपीएल में कई नए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से सबको आश्चर्यचकित किया है। हालांकि, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं जिन्हें इस बार भी आईपीएल के मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हीं खिलाड़ियों में से सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी हैं। अर्जुन तेंदुलकर को इस बार भी मुंबई इंडियंस की ओर से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में खरीदा था। लगातार इस बात के कयास लगाए जाते रहे कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की ओर से एक न एक मैच खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। पिछले दो सत्र से अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि अब तक 28 मैच में वह बेंच पर ही बैठे हैं। अब इसी को लेकर पहली बार अर्जुन तेंदुलकर के बेटे सचिन तेंदुलकर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

इसे भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ की वजह से नहीं हो पाई शिखर धवन की टीम इंडिया में वापसी! SA के खिलाफ उन्हें क्यों नहीं चुना गया

आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर का मौका नहीं मिलने को लेकर सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे से कहा कि राह चुनौतीपूर्ण होने वाली है और इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत जारी रखनी होगी। इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वे टीम के चयन के मामलों में कभी भी हस्तक्षेप नहीं करते हैं। आपको बता दें सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए मेंटर भी हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन को पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने अपने साथ जोड़ा था। हालांकि अब के दो सत्र में अर्जुन को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले तेंदुलकर ने कहा कि अर्जुन के साथ हमेशा मेरी यही बात होती है कि डगर चुनौतीपूर्ण होगी, यह मुश्किल होगी। तुमने क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि तुम्हें क्रिकेट से प्यार है, ऐसा करना जारी रखो, कड़ी मेहनत जारी रखो और नतीजे मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: उपराज्यपाल ने की उमरान से मुलाकात , कहा- जम्मू कश्मीर सरकार उनके प्रशिक्षण का ध्यान रखेगी

तेंदुलकर से जब यह पूछा गया कि क्या वह इस साल अर्जुन को खेलते हुए देखना पसंद करते तो उन्होंने शो ‘सैचइनसाइट’ पर कहा, ‘‘यह अलग सवाल है। मैं क्या सोच रहा हूं या मैं क्या महसूस कर रहा हूं यह महत्वपूर्ण नहीं है। सत्र खत्म हो चुका है (मुंबई इंडियन्स के लिए)।’’ दो सौ टेस्ट खेलने वाले एकमात्र क्रिकेटर तेंदुलकर ने कहा कि जहां तक चयन का सवाल है तो वह इसे टीम प्रबंधन पर छोड़ देते हैं। तेंदुलकर ने कहा कि अगर हम चयन के बारे में बात करते हैं तो मैं कभी स्वयं को चयन में शामिल नहीं करता। मैं ये सारी चीजें टीम प्रबंधन पर छोड़ देता हूं क्योंकि मैंने हमेशा ऐसे ही काम किया है। बाइस साल के अर्जुन ने अपने करियर में अब तक अपनी घरेलू टीम मुंबई की ओर से सिर्फ दो टी20 मुकाबले खेले हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़