दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की होगी कड़ी परीक्षा, कौन मारेगा बाजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2022

पुणे। गुजरात टाइटन्स ने पिछले मैच में दूसरी नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उसकी असली परीक्षा शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में होगी। गुजरात और दिल्ली ने 15वें आईपीएल में जीत के साथ शुरुआत की थी और महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में उनकी निगाह जीत के अपने अभियान को जारी रखने पर होगी। दिल्ली को लुंगी एनगिड़ी, मुस्ताफिजुर रहमान और सरफराज खान के आने से बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में मजबूती मिलेगी। इन तीनों ने तीन दिन का पृथकवास पूरा कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: Women’s World Cup: साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया, टूट गया विश्व कप का सपना

आस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड पिछले मैच में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाये थे, वह उसकी भरपाई यहां करना चाहेंगे। वेड और शुभमन गिल पारी का आगाज करेंगे और दिल्ली के गेंदबाजों को उनके सामने सधी हुई गेंदबाजी करनी होगी। टीम इस प्रकार हैं : दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी सॉव, एनरिक नोर्किया, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्ताफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बार, अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मंदीप सिंह, खलील अहमद , चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश धुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, सरफराज खान। गुजरात टाइटन्स: हार्दिक पंड्या (कप्तान), राशिद खान, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव सदरंगानी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, विजय शंकर, जयंत यादव, डोमिनिक ड्रेक्स, दर्शन नालकांडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ , प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, वरुण आरोन, बी साई सुदर्शन। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें