पंजाब के खिलाफ प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगा गुजरात टाइटन्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2022

नवी मुंबई। विपरीत परिस्थितियों में वापसी करने वाली गुजरात टाइटन्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार को जब पंजाब किंग्स का सामना करेगी तो उसकी निगाह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने पर रहेगी। पहली बार आईपीएल में भाग ले रही गुजरात की टीम को अब तक हराना आसान नहीं रहा है। उसने नौ में से आठ मैच जीते हैं और लगातार छठी जीत दर्ज करने से वह प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन जाएगी। गुजरात के इस शानदार प्रदर्शन का कारण विपरीत परिस्थितियों में भी दमदार वापसी करना है। राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, राशिद खान हों या कप्तान हार्दिक पंड्या, इन सभी ने अब तक टूर्नामेंट में मैच विजेता प्रदर्शन किया है। यदि कोई एक खिलाड़ी नाकाम हो जाता है तो दूसरा बखूबी जिम्मेदारी निभाता है।’’ हार्दिक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ जीत के बाद कहा था, ‘‘यह इस टीम की खूबसूरती है कि खिलाड़ियों ने दिखाया है कि वे मुश्किल परिस्थितियों में भी क्या कर सकते हैं। हमने ऐसा करने के लिये हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।’’ पिछली बार जब गुजरात और पंजाब का सामना हुआ था तो तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलायी थी। 

पंजाब अब अनुकूल परिणाम की उम्मीद कर रहा होगा। इसके अलावा वह नहीं चाहेगा कि मैच पिछली बार की तरह अंतिम गेंद तक पहुंचे। पंजाब की टीम के प्रदर्शन में फिर से निरंतरता का अभाव रहा है तथा उसे अब तक नौ मैचों में से पांच में हार मिली है। उसके शीर्ष बल्लेबाज कप्तान मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन और लियाम लिविंगस्टोन ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ही लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में उसके गेंदबाजों ने अच्छा खेल दिखाया था लेकिन बल्लेबाजों ने उसे निराश किया। गुजरात की टीम में विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने मैथ्यू वेड की जगह अच्छी तरह से संभाली है। उनके सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन दाएं हाथ का यह बल्लेबाज हाल में रन बनाने के लिये जूझता हुआ नजर आया। वह निश्चित तौर पर फॉर्म में वापसी करने की कोशिश करेंगे। 

टीम इस प्रकार हैं : गुजरात टाइटन्स : अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, गुरकीरत सिंह, बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मैथ्यू वेड, रहमानुल्ला गुरबाज, ऋद्धिमान साहा, अल्जारी जोसेफ, दर्शन नालकांडे, डोमिनिक ड्रेक्स, जयंत यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, राशिद खान, रवि श्रीनिवासन साई किशोर, वरुण आरोन, यश दयाल। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022: क्या प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी कोलकाता ? एक छोटी सी गलती भी टीम को पड़ सकती है भारी

पंजाब किंग्स: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, शाहरुख खान, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, ईशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज अंगद बावा, ऋषि धवन, प्रेरक मांकड़, वैभव अरोड़ा, ऋतिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नाथन एलिस, अथर्व ताएदे, भानुका राजपक्षे, बेनी हॉवेल। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter