Gujarat: बस हादसे में दो बच्चों की मौत, कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2024

गुजरात के डांग जिले में रविवार को 65 यात्रियों को ले जा रही एक बस के राजमार्ग पर पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शाम को पहाड़ी शहर सापुतारा से लगभग दो किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

अधिकारी ने बताया, पर्यटकों से भरी बस के पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बस सूरत से पर्यटकों को लेकर आ रही थी जो सापुतारा घूमने आए थे और वापस लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि तीन यात्रियों का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है तथा अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि बस राजमार्ग पर एक अन्य वाहन से आगे निकलने के प्रयास में सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए आगे निकल गई।

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म